KAUSHAMBI NEWS: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा व खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर बुधवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, कौशांबी में सपोर्टिव सुपरविजन के तहत शैक्षिक गतिविधियों का सपोर्टिव सुपरविजन किया गया। एआरपी कृष्ण प्रकाश सिंह ने विद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षिक नवाचारों व शिक्षण प्रक्रियाओं का अवलोकन कर शिक्षिकाओं को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। सुपरविजन के दौरान कैच-अप शिक्षण, निपुण तालिका, नई एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों के प्रभावी उपयोग, गतिविधि आधारित शिक्षण, पुस्तकालय संचालन, कार्यपुस्तिका, शिक्षक डायरी, स्मार्ट क्लास तथा बाल-केंद्रित शिक्षण पद्धतियों के क्रियान्वयन की चर्चा की गई। शिक्षिकाओं के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए इन सभी कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी व गुणवत्तापूर्ण ढंग से संचालित करने पर बल दिया गया। एआरपी ने बच्चों की सीखने की क्षमता बढ़ाने, कक्षा शिक्षण को रोचक व सहभागी बनाने और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति के लिए नवीन शिक्षण रणनीतियों को नियमित रूप से अपनाने के लिए प्रेरित किया। सुपरविजन के दौरान विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों का भी अवलोकन किया गया और आवश्यक सुधारात्मक सुझाव दिए गए।
Home उत्तर प्रदेश सपोर्टिव सुपरविजन के तहत कस्तूरबा विद्यालय में परखी गई शैक्षिक गुणवत्ता, नवाचारों...







