FATEHPUR NEWS: जनपद में आगामी प्रस्तावित अति विशिष्ट अतिथि के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, पार्किंग स्थल तथा अन्य व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, पार्किंग व्यवस्था, आगमन एवं निर्गमन मार्ग, वीआईपी मूवमेंट, बैरिकेडिंग, ड्यूटी प्वाइंट, यातायात प्रबंधन तथा सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं का गहन निरीक्षण किया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यक्रम के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए सभी व्यवस्थाओं को समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, सुदृढ़ एवं चाक-चौबंद बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।







