Home उत्तर प्रदेश शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर ‘रक्तांजलि’: श्री साईं परिवार व लिनेस...

शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर ‘रक्तांजलि’: श्री साईं परिवार व लिनेस क्लब आर्या ने लगाया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

10 रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
MIRZAPUR NEWS: वीरता और साहस के पर्याय, अग्रणी स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर गुरुवार को मंडलीय जिला अस्पताल के रक्तकोष में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह पुनीत कार्य ‘श्री साईं परिवार सेवा संगठन’ और ‘लिनेस क्लब मिर्जापुर आर्या’* के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। इस अवसर पर रक्तवीर योद्धा  अमित खण्डेलवाल, जगदीश ,संदीप, अर्चित, सौरभ, अक्षित, अनुराग,संजय यादव, कमलेश गुप्ता, चंद्रेश, अनुराग ने रक्तदान कर अमर शहीद को ‘रक्तांजलि’ देते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। शिविर में जिला अस्पताल के डॉ. राजन कुमार द्वारा सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। माला सिंह ने प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिविर में कुल 15 लोगों ने रक्तदान के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 10 लोगों ने सफलतापूर्वक रक्तदान कर इस महादान में अपनी आहुति दी। कार्यक्रम में उपस्थित संस्था के अध्यक्ष शुभम् गुप्ता जनसंपर्क अधिकारी राम कुमार गुप्ता और लिनेस क्लब आर्या की अध्यक्ष वंदना राय ने सभी रक्तवीरों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और समाज को जागरूक करते हुए कहा कि, “रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, आपका यह छोटा सा प्रयास किसी को नया जीवन दे सकता है।
इस सफल आयोजन के दौरान साईं परिवार के अध्यक्ष शुभम् गुप्ता,अमित गुप्ता, लिनेश क्लब आर्या की अध्यक्ष वंदना राय सिंपल साध सहित दोनों संस्थाओं के अन्य पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।