Home उत्तर प्रदेश वर्षों से मौत बनकर गली में लटक रहे बिजली के तार, विद्युत...

वर्षों से मौत बनकर गली में लटक रहे बिजली के तार, विद्युत विभाग को हैं किसी बड़े हादसे का इंतजार

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के डकिनगंज चौकी के पास स्थित एक गली में वर्षों से बिजली के तार बिना विद्युत पोल के लटके हुए हैं।देश आज़ाद होने के बाद से आज तक इस गली में बिजली के पोल नहीं लगाए गए, जबकि कई बार बिजली विभाग से शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गली में कम से कम तीन विद्युत पोल लगाए जाने की आवश्यकता है। पोल न होने के कारण बिजली के तार अस्थायी रूप से लटक रहे हैं जिससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। साथ ही सरकारी लाइन गली तक नहीं पहुंचने के कारण लोगों को मुख्य सड़क से लंबी दूरी तक तार खींचकर बिजली का कनेक्शन लेना पड़ता है, जिससे काफी परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आए दिन बंदरों के कारण तार टूट जाते हैं और सड़क या गली में गिर जाते हैं, जिससे करंट फैलने और किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बिजली के पोल न होने से नए बिजली कनेक्शन लेने और नियमित बिजली आपूर्ति बनाए रखने में भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि जल्द से जल्द गली में विद्युत पोल लगवाकर सरकारी लाइन पहुंचाई जाए, ताकि लटके हुए तारों से होने वाले खतरे को समाप्त किया जा सके।