KAUSHAMBI NEWS: अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आह्वान पर बुधवार को कड़ा ब्लाक संसाधन केंद्र सभागार में जिला अध्यक्ष कुशल सिंह की अध्यक्षता में संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री रमेश चंद्र सेन ने किया। संगोष्ठी में संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान व आगामी आंदोलनों की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत में जिला अध्यक्ष ने राजीव सिंह पटेल को पुनः कड़ा ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया। इस अवसर पर जिला मंत्री ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई। वहीं राजीव सिंह पटेल ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने कर्मचारियों व शिक्षकों के हितों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया। जिला आईटी सेल प्रभारी आशीष कुमार सिंह ने आगामी 21 अगस्त को जिले में प्रस्तावित तिरंगा यात्रा की जानकारी देते हुए सभी से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने और स्वप्रेरणा से अटेवा की सदस्यता ग्रहण करने की अपील की। कड़ा ब्लाक कोषाध्यक्ष अरविंद गौड़ ने लखनऊ में प्रस्तावित विशाल रैली में जिले के अधिक से अधिक शिक्षक व कर्मचारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। वहीं ब्लाक आईटी सेल प्रभारी राजेश कुमार ने सभी से तन, मन और धन से संगठन का सहयोग करने व सोशल मीडिया के फेसबुक और एक्स (ट्विटर) पर #OPS अभियान को व्यापक रूप से चलाने की अपील की। संगोष्ठी में अटेवा की सक्रिय सदस्य सबीना बानो, रेनू वर्मा, रेशमा बानो, शिक्षक अहमद रजा, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार शुक्ल, मोहम्मद इदरीश, मोहम्मद याकूब, संदीप सिंह सहित कई शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।







