Home उत्तर प्रदेश सेमफोर्ड स्कूल के 50 छात्रों ने चित्रकला के जरिए दिया जल संरक्षण...

सेमफोर्ड स्कूल के 50 छात्रों ने चित्रकला के जरिए दिया जल संरक्षण का संदेश

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता)  सेमफोर्ड स्कूल बसही में बुधवार को भूजल विभाग द्वारा भूजल संरक्षण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें विद्यालय के 50 बच्चों ने प्रतिभाग किया और अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन करते हुए उन्हें चार्ट पेपर पर अंकित कर समाज के समक्ष वर्तमान समय की सबसे मुख्य समस्या जल संरक्षण पर अपना चित्रकला के माध्यम से भाव व्यक्त किया ।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह  ने विभाग से आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। विभाग के द्वारा इस चित्रकला में प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को दिनांक 23.7.2026 को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर शर्मिला सिंह, मोहम्मद परवेज,संतोष कुमार,धीरज केसरवानी, अनिल कुमार यादव, संगीता शर्मा समेत विद्यालय परिवार के समस्त अध्यापक मौजूद थे।