Home उत्तर प्रदेश नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशाषी अधिकारी ने नगर वासियों की सुनी समस्याएं

नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशाषी अधिकारी ने नगर वासियों की सुनी समस्याएं

चेयरमैन ने समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्देश
PRAYAGRAJ NEWS: नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी व अधिशासी अधिकारी मीनाक्षी चतुर्वेदी ने नगर पंचायत कार्यालय कोरांव पर सोमवार को सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक जनता दरबार में नगर वासियों की समस्याएं सुनी। नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने नगर वासियों की समस्याओं को शीघ्र व त्वरित निस्तारण के लिए सभी जिम्मेदारों को निर्देश दिए। नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने कहा कि बरसात के दिनों में नगर वासियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो इसके लिए नगर में बेहतर साफ सफाई की व्यवस्था होनी चाहिए। नालियों की गहरी सफाई की जाए जिससे जल जमाव की स्थिति ना रहे। इसी तरह नगर वासियों ने आवास शौचालय आदि की भी शिकायत दर्ज कराई। जिस पर सभी शिकायतों को नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। जनता दरबार में नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ अधिशासी अधिकारी मीनाक्षी चतुर्वेदी भी मौजूद रही। जिन्होंने भी समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। जनता दरबार में सुरेश सिंह, रामकृष्ण केसरी, सुमित पांडेय, सभासद सचिन केसरी सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।