MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के निर्देशानुसार विधानसभा चुनार के थाना अहरौरा अंतर्गत ग्राम कुंदरन में हुई भीषण ट्रक दुर्घटना में मृतक के परिजनों से अध्यक्ष प्रतिनिधि अनुज ऊमर एवं प्रतिनिधिमंडल के प्रभारी विक्रम सिंह के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल उनके आवास पहुंचकर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व सांसद कुंवर अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल से पीड़ित परिवार की दूरभाष पर वार्ता कराई गई। गोपाल ने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पूरी संवेदनशीलता के साथ उनके साथ खड़ा है तथा हरसंभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेगा। अध्यक्ष प्रतिनिधि अनुज ऊमर एवं प्रतिनिधिमंडल के प्रभारी विक्रम सिंह ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक दुःख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और हरसंभव सहयोग के लिए सदैव तैयार रहेगा। पार्टी पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतू ईश्वर से प्रार्थना की।







