Home उत्तर प्रदेश चोरी की वारदातों के त्वरित खुलासे को लेकर लालगंज पुलिस को मिली...

चोरी की वारदातों के त्वरित खुलासे को लेकर लालगंज पुलिस को मिली कामयाबी, प्रतापगढ़। एसपी डा0 अनिल कुमार के अपराध नियंत्रण अभियान को लेकर लालगंज कोतवाली पुलिस को चोरी की वारदातो के त्वरित खुलासा में बडी कामयाबी हाथ लगी है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र में पिछले सप्ताह चोरी की दो घटनाएं घटित हुई। रामन का पुरवा मेढ़ावां व कौड़ियाडीह में हुई चोरी को लेकर केस दर्ज कर पुलिस खुलासे मे कडी मशक्कत में जुटी हुई थी। कोतवाल नीरज यादव की देखरेख में इन वारदातों को लेकर पुलिस की टीमें सुरागरसी में लगी हुई थी। बुधवार की सुबह पुलिस टीम ने सटीक खुलासा करते हुए घटना में शामिल दो आरोपियों को चोरी गये दस हजार नकदी समेत सोने चांदी के जेवरात व असलहे एवं विस्फोटक पदार्थ के साथ धर दबोचा। कोतवाली के दरोगा सुमित कुमार वर्मा व राजेन्द्र राम फोर्स के साथ गश्त पर निकले थे। मदनगढ़ बेलहा के समीप नहर पुलिया चैराहे पर दो संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर इन्हें पकड़ लिया।

पकड़े गये बदमाशों की तलाशी में नकदी समेत गहना व असलहा हुआ बरामद, लालगंज पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

लालगंज, प्रतापगढ़। एसपी डा0 अनिल कुमार के अपराध नियंत्रण अभियान को लेकर लालगंज कोतवाली पुलिस को चोरी की वारदातो के त्वरित खुलासा में बडी कामयाबी हाथ लगी है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र में पिछले सप्ताह चोरी की दो घटनाएं घटित हुई। रामन का पुरवा मेढ़ावां व कौड़ियाडीह में हुई चोरी को लेकर केस दर्ज कर पुलिस खुलासे मे कडी मशक्कत में जुटी हुई थी। कोतवाल नीरज यादव की देखरेख में इन वारदातों को लेकर पुलिस की टीमें सुरागरसी में लगी हुई थी। बुधवार की सुबह पुलिस टीम ने सटीक खुलासा करते हुए घटना में शामिल दो आरोपियों को चोरी गये दस हजार नकदी समेत सोने चांदी के जेवरात व असलहे एवं विस्फोटक पदार्थ के साथ धर दबोचा। कोतवाली के दरोगा सुमित कुमार वर्मा व राजेन्द्र राम फोर्स के साथ गश्त पर निकले थे। मदनगढ़ बेलहा के समीप नहर पुलिया चौराहे पर दो संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर इन्हें दबोच लिया। पकड़े गये आरोपी लालगंज कोतवाली के डिहवा सराय जगत निवासी जियालाल के पुत्र अमृतलाल व कटरा दुग्धा पुरवारा निवासी संतोष उर्फ छंगू पटेल के पुत्र अनिकेत से तलाशी लेने पर असलहे की भी बरामदगी देख पुलिस आवाक रह गयी। दोनों आरोपियों की तलाशी लेने पर चोरी के मंगलसूत्र, ग्यारह जोड़ी पायल, डेढ़ दर्जन से अधिक बिछुआ व दस हजार नकदी बरामद हुआ। वहीं आरोपियों के पास से मिले बैग में चोरी करने के उपकरण व दो तमंचा एवं दो कारतूस तथा चार देशी बम भी पुलिस के हाथ लगा। कोतवाली में कड़ाई से पूछतांछ में आरोपियों ने घटना में एक अन्य आरोपी के भी शामिल होने की पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चोरी के माल बरामद होने की भी धारा में बढोत्तरी कर दी। वही पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ आर्म्स एक्ट व विस्फोटक पदार्थ अधिनियम का भी केस दर्ज किया है। आरोपियों के पास से मिली दो बाइक भी पुलिस ने सीज कर दिया है। आरोपियों को दोपहर बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। कोतवाली इलाके में चोरी की घटना का केस दर्ज कर मात्र तीन दिनों के भीतर खुलासे को लेकर अफसरों ने भी लालगंज कोतवाल नीरज यादव की पीठ थपथपाई है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय व लालगंज सीओ रामसूरत सोनकर ने सफलता लेने वाली पुलिस टीम को उत्कृष्ट प्रवृष्टि की एसपी से संस्तुति भी की है।