Home उत्तर प्रदेश खंड शिक्षा अधिकारी सांगीपुर जंगीलाल मौर्य की हुई विदाई

खंड शिक्षा अधिकारी सांगीपुर जंगीलाल मौर्य की हुई विदाई

वरिष्ठ प्रवक्ता डायट ,जौनपुर PES संवर्ग में पदोन्नति प्राप्त करने के अवसर पर हुए सम्मानित
PRATAPGARH NEWS: विकास खंड सांगीपुर में आयोजित विदाई समारोह में पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी जंगीलाल लाल मौर्य को  सम्मानित किया गया। नवागत खंड शिक्षा अधिकारी ओम नारायण सिंह का भी हुआ भव्य स्वागत। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार शुक्ल व संचालन सतीश कुमार दुबे ने की। इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष आशुतोष मिश्र व महामंत्री मार्तण्ड प्रताप सिंह ने दोनों अधिकारियों को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र भेंट किया। अपने सम्बोधन में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार शुक्ल ने उनके 5वर्ष के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। अध्यापकों के अटूट प्रेम और सम्मान से भावुक हुए। जंगीलाल लाल मौर्य ने कहा कि मेरा रिश्ता सांगीपुर से हमेशा बना रहेगा। नवागत खंड शिक्षा अधिकारी ओम नारायण सिंह ने अपने सम्बोधन में जंगीलाल मौर्य की सराहना करते हुए नये पद पर पदोन्नति प्राप्त होने की शुभ कामना दी। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष आशुतोष मिश्र ने जंगीलाल लाल मौर्य को आदर्श खंड शिक्षा अधिकारी बताते हुए कहा कि आपका कार्यकाल विकास खंड सांगीपुर में हमेशा याद किया जायेगा। श्याम पति मिश्र इंटर मीडिएट कालेज के प्रबन्धक दिनेश चन्द्र मिश्र ने जंगीलाल मौर्य को कर्तव्यनिष्ठ इमानदार क्षवि का अधिकारी बताया। इस मौके पर समस्त ए आर पी गण ,प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री विनोद कुमार यादव, कोषाध्यक्ष शिवकुमार, सरोज सन्तराम, रमाशंकर पांडेय, रणवीर सिंह,हेमन्त शुक्ल, संगम लाल मिश्र अशोक कुमार यादव,अतुल कुमार ,संतोष कुमार तिवारी,गोपेश श्रीवास्तव,गिरीश चन्द्र शुक्ल विनोद श्रीवास्तव, मनोज कुमार मौर्य, राजेश कुमार मौर्य,सौरभ मिश्र, उदयभान यादव, रामचन्द्र,राजीव सिंह,अशोक कुमार सिंह, राकेश कनौजिया,धीरज सिंह,राहुलमिश्र,शशि, कमलेंद्र बहादुर सिंह श्यामशंकर, फ़ैज़, सुनील, देवेश , राजकुमार, परशुराम, सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।