राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने जम्मू काश्मीर में खरीद फरोख्त के भाजपा के प्रयास को लेकर किया तगड़ा प्रहार
PRATAPGARH NEWS: राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चंदा चढ़ावा को जनता एवं श्रीराम भक्तों के साथ गहरा विश्वासघात करार देेते हुए अब सुप्रीम कोर्ट से इस मसले पर कठोर से कठोर रूख अख्तियार किये जाने पर जोर दिया है। उन्होने मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृृपेन्द्र मिश्रा के भगवान श्रीराम के मंदिर के चढ़ावे में हुई चोरी को लेकर हाल ही में इस घटना को कलंक ठहराए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि इससे चंदे की चोरी में ऊंची पकड़ रखने वालों पर कार्रवाई को लेकर खासा बल मिला है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा है कि यह प्रकरण अब माननीय सर्वाेच्च न्यायालय में चला गया है। उन्होने यह भी कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर सर्वाेच्च न्यायालय के निर्णय पर ही बना हुआ है। उन्होने कहा कि ऐसे मे सर्वाेच्च न्यायालय का यह दायित्व भी बनता है कि भगवान श्रीराम के मंदिर में चढ़ावे/चंदे में जो चोरी और डकैती की गयी है उस पर वह कठोर रुख अख्तियार करे। वहीं राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने जम्मू काश्मीर के मुख्यमन्त्री उमर अब्दुल्ला द्वारा जम्मू काश्मीर को पूर्ण राज्य दिए जाने की मांग का कांग्रेस मजबूती के साथ खुला समर्थन करती है। उन्होने कहा कि वहां के सीएम के द्वारा हाल ही मे भाजपा द्वारा उनकी पार्टी के एक विधायक के साथ खरीद फरोख्त के प्रयास के बयान से भाजपा की कलई फिर खुल गयी है। बतौर उदाहरण उन्होने कहा कि गोवा में सरकार बनाने के लिये भाजपा ने खरीद फरोख्त की। वहीं उन्होने कहा कि महाराष्ट्र में भी सरकार गिराने के लिये खरीद फरोख्त करके एनसीपी और शिवसेना में तोड़फोड़ किया। सांसद प्रमोद तिवारी के मुताबिक हाल ही में पश्चिम बंगाल में भी भाजपा ने ही तोड़फोड़ किया। उन्होने कहा कि भाजपा के पास जाने कौन सी आश्चर्यजनित वाशिंग मशीन है कि बड़े से बड़ा आपराधिक छवि वाला व्यक्ति भी जब बाहर निकलकर भाजपा का दामन थामता है तब कड़कदार व चमकदार सफेदी के बीच उस पर न कोई दाग और न ही धब्बा रह जाता है। उन्होने तंज कसा कि यह सब भारतीय जनता पार्टी की वाशिंग मशीन का कमाल है जिसका कोई मुकाबला नहीं है। सांसद प्रमोद तिवारी का बयान सोमवार को यहां मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल के हवाले से निर्गत हुआ है।







