Home उत्तर प्रदेश जीआरपी झांसी की तत्परता से यात्री का गुम हुआ मोबाइल बरामद, सुरक्षित...

जीआरपी झांसी की तत्परता से यात्री का गुम हुआ मोबाइल बरामद, सुरक्षित लौटाया

JHANSI NEWS:  राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाना झांसी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक यात्री का गुम हुआ मोबाइल फोन बरामद कर उसे सकुशल वापस सौंप दिया। मोबाइल मिलने पर यात्री ने जीआरपी पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक रेलवे झांसी के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक रेलवे के निकट पर्यवेक्षण में यात्रियों के चोरी एवं गुम हुए सामान की बरामदगी का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एक यात्री ने सूचना दी कि वह मेडिकल कॉलेज झांसी से ऑटो द्वारा रेलवे स्टेशन आ रहा था। स्टेशन पहुंचने के बाद जल्दबाजी में वह अपना मोबाइल फोन ऑटो की डैशबोर्ड पर ही भूल गया। सूचना मिलते ही थाना जीआरपी झांसी के प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए ऑटो चालक की तलाश शुरू की। रेलवे स्टेशन परिसर एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ऑटो की पहचान की गई और मोबाइल फोन सुरक्षित बरामद कर लिया गया। इसके बाद मोबाइल उसके वास्तविक स्वामी को सुपुर्द कर दिया गया। मोबाइल वापस मिलने पर यात्री ने जीआरपी झांसी की तत्परता एवं ईमानदार कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया। मोबाइल बरामद करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार, हेड कांस्टेबल अमित तिवारी, कांस्टेबल रत्न लाल तथा कांस्टेबल प्रभुदयाल तिवारी शामिल रहे।