Home उत्तर प्रदेश भाजपा नगर मंडल पश्चिमी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के...

भाजपा नगर मंडल पश्चिमी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृहद पौधारोपण

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) भाजपा नगर मंडल पश्चिमी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत बूथों पर वृहद पौधारोपण किया। इसी क्रम में भाजपा नगर मंडल पश्चिमी के कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष पश्चिमी नितिन विश्वकर्मा के नेतृत्व में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लालडिग्गी पार्क में पौधारोपण किया और अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि प्रकृति के असंतुलन को संतुलित करने के लिए पौधारोपण आवश्यक है। पौधारोपण करना हम सभी का नागरिक कर्तव्य है। आइए हम सभी मिलकर पृथ्वी को हरा-भरा बनाएं और अपनी आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ, हरित और समृद्ध मीरजापुर का निर्माण करें। नगर अध्यक्ष पश्चिमी नितिन विश्वकर्मा ने कहा कि हरित उत्तर प्रदेश बनाने के लिए ‘एक परिवार एक पौधा’ लगाना आज की आवश्यकता है। योगी सरकार लगातार 9 वर्षों से उत्तर प्रदेश को हरा-भरा बनाने के लिए वृक्षारोपण महायज्ञ के माध्यम से जनहित के कार्य कर रही है। वृहद वृक्षारोपण अभियान में मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक मंडल मंत्री गोपाल अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष गौरव उमर, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अमर बहादुर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष दीपा उमर, सचिन जायसवाल, रुपेश यादव, अजय रंजक, मंडल मंत्री अमरेश सोनकर, आनंद किशोर, पुनीत मिश्रा, सुमन यादव, शिव शंकर जायसवाल, सुंदरम सोनी, अशु गुप्ता, लाल जी बम, प्रिंस साहू, सौरभ दुबे, अर्जुन सूर्यवंशी, राहुल सोनकर, नितिन गुप्ता, सुनीता चौधरी, मुरलीधर उपाध्याय, रुद्राक्ष उपाध्याय, प्रशांत चक्रवर्ती, प्रदीप कुमार सोनी, नयन जायसवाल, पप्पू , राकेश सोनी आदि प्रमुख कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।