Home उत्तर प्रदेश विंध्यधाम में दर्शन-पूजन के बाद बच्चों से मिले सीएम योगी, बांटी चॉकलेट

विंध्यधाम में दर्शन-पूजन के बाद बच्चों से मिले सीएम योगी, बांटी चॉकलेट

MIRZAPUR NEWS: सुनील कुमार गुप्ता  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विंध्याचल पहुंचकर मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन-पूजन के बाद मंदिर परिसर में लगे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों से व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री बच्चों के बीच भी पहुंचे। उन्होंने बच्चों से आत्मीयता के साथ बातचीत की, उनका हालचाल जाना और उन्हें चॉकलेट वितरित कर स्नेह व्यक्त किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे उत्साहित नजर आए।