Home आस्था श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने अभय प्रताप सिंह को बनाया सदर...

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने अभय प्रताप सिंह को बनाया सदर तहसील अध्यक्ष

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के विस्तार के क्रम में जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार ने सदर तहसील से भरपुरा पड़री निवासी अभय प्रताप सिंह को तहसील अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। युवा नेता को  जिलाध्यक्ष  द्वारा जिम्मेदारी सौपी गई है। नव नियुक्त पदाधिकारी को प्रमाण पत्र देकर एवं मिठाई खिलाकर सेना में उनका स्वागत  किया गया । और उम्मीद की गई की संस्था में जुड़कर मानव सेवा, समाज सेवा के लिए महिला उत्पीड़न व समाज में व्याप्त कुरीतियों के लिए आगे आए और समाज के हर तबके के लिए संघर्ष के लिए अपनी सेवा के साथ तत्पर रहे। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पदाधिकारी को बधाई और शुभकामना दी गई है। साथ ही आशा व्यक्त की है की श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का विस्तार करने में पदाधिकारी हमारे सहयोग में खड़े रहेंगे। इस मौके पर अभिषेक सिंह धवल, दिलीप सिंह गहरवार, शिवम सिंह इंस्पेक्टर सिंह, शिवम , धीरज सिंह, शाश्वत सिंह , डॉक्टर अवनीश सिंह गहरवार, अतुल सिंह, पंचम सिंह, युवराज सिंह, हेमंत, आदि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।