Home उत्तर प्रदेश चोरों ने भरवारी में सूने घर का ताला तोड़कर पार किया नकदी...

चोरों ने भरवारी में सूने घर का ताला तोड़कर पार किया नकदी व जेवर

KAUSHAMBI NEWS: जिले में चोरों के हौसले लगातार बुलंद हैं।हरिद्वार परिवार सहित दर्शन को गए व्यापारी परिवार के सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की चोरी कर ली,लोहे के दरवाजे की कुंडी काटकर चोर घर में आलमारी के अंदर रखे हुए जेवर और नकदी समेट ले गए।घटना की सूचना सुबह पड़ोसी ने फोन कर व्यापारी को दी।जिसके बाद पीड़ित में इसकी सूचना अपने रिश्तेदारों को दी और पुलिस को भी दी,सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है ।
कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी के वार्ड नंबर-24 मेहता रोड निवासी विकास केसरवानी ने कोखराज थाने में तहरीर देकर बताया है कि शुक्रवार को उनके चाचा राजेश केसरवानी के सूने घर का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए।पीड़ित के अनुसार, उनके चाचा राजेश बाबू केसरवानी पत्नी और बच्चों के साथ बीते 28 जून को हरिद्वार घूमने गये थे। और 4 जुलाई को उनकी वापसी है। इसी दौरान गुरूवार की देर रात अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर रखी अलमारी खंगाल दी। चोर सोने की चेन, मंगलसूत्र, हार, नथ, लॉकेट, अंगूठी समेत करीब 100 ग्राम सोने के आभूषण, लगभग 2 किलोग्राम चांदी के जेवर और करीब ढाई लाख रुपये नकद सहित 25 लाख की चोरी हो गयी है। पड़ोसी की सूचना पर सुबह गृह स्वामी के भतीजे विकास केसरवानी सहित परिवार के अन्य लोग पहुंचे तो घर का सामान बिखरा मिला और चोरी की जानकारी हुई।मामले की जानकारी पीड़ित ने कोखराज थाना पुलिस को देते हुए कार्यवाही की मांग की है।