Home उत्तर प्रदेश नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा व नपाध्यक्ष श्याम सुंदर ने मीडिया सेंटर का ...

नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा व नपाध्यक्ष श्याम सुंदर ने मीडिया सेंटर का  किया उद्घाटन

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता)  बृहस्पतिवार को जिला सूचना कार्यालय के सभागार में मीडिया सेंटर का भव्य शुभारंभ किया गया। नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम में नगर विधायक ने कहा कि इस मीडिया सेंटर के शुरू होने से प्रशासन और प्रेस के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान आसान होगा तथा जनहित से जुड़ी खबरें समय पर जनता तक पहुंच सकेंगी।