KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के लाचीपुर गांव की एक महिला का आरोप है कि उसका पति आएदिन गाली गलौच कर मारपीट करता है, पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के लाचीपुर गांव निवासी राधा देवी विश्वकर्मा ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका पति 29 जून को उसको व बेटी दीपाली विश्वकर्मा को गाली गलौच कर रहा था जिसका विरोध करने पर मां बेटी के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगा, पीड़िता की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने पति अजय कुमार विश्वकर्मा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।





