Home उत्तर प्रदेश फोन पर धमकी को लेकर पति के खिलाफ मुकदमा

फोन पर धमकी को लेकर पति के खिलाफ मुकदमा

PRATAPGARH NEWS: दहेज उत्पीड़न के मुकदमें के दर्ज होने से खफा पति ने विवाहिता को फोन कर मां बहन की गाली देते हुए जानलेवा धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। लालगंज थाना के पूरे चोप सिंह अगई निवासिनी खुशबू विश्वकर्मा पुत्री शिवकुमार ने दी गई तहरीर में कहा है कि उसने संग्रामगढ़ थानार्न्गत भरतगढ़ निवासी अपने पति सुभाषचंद्र विश्वकर्मा पुत्र मूलचंद्र के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। कोर्ट में विचाराधीन मामले में पैरवी को लेकर आरोपी पति द्वारा विवाहिता को फोन पर गाली देते हुए जानलेवा धमकी दी गयी है। तहरीर के आधार पर लालगंज पुलिस ने आरोपी सुभाषचंद्र के खिलाफ गालीगलौज व धमकी का केस दर्ज किया है।