JHANSI NEWS: बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के गणितीय विज्ञान एवं कंप्यूटर अनुप्रयोग विभाग में संचालित बीसीए को राष्ट्रीय स्तर पर आईआईआरएफ प्रोग्राम आधारित रैंकिंग में 8वी रैंक प्राप्त हुई है। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर मुकेश पाण्डेय ने विभाग के समस्त शिक्षकों को बधाई दी। साथ ही भविष्य में विभाग को ओर अधिक उत्कृष्ट बनाने पर जोर दिया। विभाग में अधिक से अधिक शोध नवाचार और सम्मेलन आयोजित किए जाने की आवश्यकता को रेखांकित किया। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अवनीश कुमार द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए शिक्षक साथियों का आभार प्रकट किया एवं भविष्य में ओर अधिक प्रयास किए जाने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। आईक्यूएसी निदेशक प्रोफेसर सुनील कुमार काबिया द्वारा इस अवसर पर विभाग के समस्त शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि विभाग के शिक्षकों द्वारा शोध नवाचार एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति आधारित रोजगार परक शिक्षा के आधार पर मूल्यांकन में खरा उतरने पर यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। कुलपति की श्रेष्ठ लीडरशिप एवं मार्गदर्शन में विभाग ने आईआईआरएफ में आठवी रैंक प्राप्त होने का गौरव प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ धर्मेंद्र बादल, डॉ पुनीत मातापुरकर, डा राजेन्द्र कुमार, डाॅ रश्मि श्रीवास्तव, डा ममता सिंह, डा सुनील त्रिवेदी, अनिल बोहरे, डा अतुल खरे, डा सचिन उपाध्याय, डा कमलेश, सचिन विश्वकर्मा, हेमंत कुमार, सुश्री हितिका सहित अन्य शिक्षक एवं स्टाफ उपस्थित रहै।







