वनकर्मियों ने बच्चों को पौधरोपण के लिए किया प्रेरित
PRATAPGARH NEWS: लालगंज नगर स्थित पं0 नागेशदत्त पब्लिक स्कूल में बुधवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि वन रेंज अधिकारी प्रेमचंद्र मिश्र वनकर्मी टीडी तिवारी, अमित मिश्र के साथ शामिल हुए। मुख्य अतिथि ने विद्यालय के संरक्षक प्रकाशचंद्र मिश्र के साथ विद्यालय में दो दर्जन से अधिक पौधों का रोपण किया। वही विद्यालय के बच्चों में विभिन्न प्रजातियों के सौ पौधो का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। मुख्य अतिथि प्रेमचंद्र मिश्र ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण सम्पूर्ण मानव जाति की जिम्मेदारी है। संरक्षक प्रकाशचंद्र मिश्र ने बच्चों को कम से कम एक पौधे का रोपण करने के प्रति प्रेरित किया। वही विद्यालय की एकेडमिक कंट्रोलर रीमा मिश्रा ने बच्चों को पौधरोपण कर उनके संरक्षण के प्रति जागरूक किया। विद्यालय के संस्थापक सेवानिवृत्त आईएएस रमेशचंद्र मिश्र, प्रबंधक सुनीता मिश्रा, एचआर हेड गौरव मिश्र, सीमा मिश्रा ने वनकर्मियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संयोजन प्रधानाचार्य एनएन त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर हिमांशु शुक्ल, श्याम शंकर मिश्र, अनीता द्विवेदी, मीनू तिवारी, मनोज शुक्ल, प्रदीप शुक्ल, शरद मिश्र, राजीव रत्न त्रिपाठी, रवीन्द्र शुक्ल, विवेक पाण्डेय, राजकुमार यादव, श्रुति शुक्ला, रामचंद्र तिवारी, अनिल द्विवेदी आदि मौजूद रहे।







