PRATAPGARH NEWS: सांगीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता ने चार आरोपियों के खिलाफ नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोशी की दशा में अपहरण तथा दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने लालगंज सीओ को घटना के बाबत तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार की है। तहरीर में पीडिता ने कहा है कि वह बीती तेईस अप्रैल को अपने पिता के घर पर थी। रात करीब ग्यारह बजे जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के आरोपी उसके घर में अचानक घुस आये। आरोपियो द्वारा उसके माता पिता को जबरिया नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया गया। आरोप है कि पीडिता को आरोपी वाहन मे बैठाकर अपहृत कर ले गये। तहरीर मे कहा गया है कि आरोपियो द्वारा उसके साथ कई बार जबरिया अनैतिक सम्बन्ध बनाए गए। तेईस जून की रात वह अचानक भाग कर घर पहुंची और माता पिता को आपबीती सुनाई। पीड़िता ने सीओ को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।





