JHANSI NEWS: जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के तत्वाधान में पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार शीलू के संयोजन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने पर कचहरी चौराहा स्थित बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कांग्रेसियों ने माल्यार्पण किया और खुशी जाहिर करते हुए मिठाई बांटी गई। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि राजेंद्र पाल गौतम को प्रभारी बनाकर दलित समाज, वंचित वर्गों और सामाजिक न्याय की आवाज को और अधिक मजबूती प्रदान की गई है। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष जीतू राजा श्रीवास ने कहा कि एक दलित नेता को उत्तर प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण राज्य की जिम्मेदारी देकर कांग्रेस नेतृत्व ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि पार्टी दलित, पिछड़े, वंचित और शोषित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर उपस्थिति डा. सुनील तिवारी, मनीराम कुशवाहा, हरवंश लाल, अमीर चंद आर्य, अखिलेश गुरुदेव, हरिओम श्रीवास, शंभू सेन, मुलायम सिंह रजक, अशोक कंसौरिया , शेखर नलवंशी, मनोज सोनी, उमाचरण वर्मा, आनंद प्रजापति, पवन राज , प्रमोद अहिरवार, जुगल किशोर,वसीम उद्दीन, पवन शाक्य, मुमताज खान, अनुज चौरसिया, महमूद खान, डा .जगजीवन , शाहरुख मंसूरी, सूरज प्रकाश राय, अखिलेश, विशाल अतुल गौतम , सोम त्रिवेदी, रोवेश खान, आदि ने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए शीर्ष नेतृत्व के आभार व्यक्त किया गया।







