भू माफियाओं ने दिया जान से मारने की धमकी
पीड़ित ने घूरपुर पुलिस स्टेशन मे लिखित तहरीर देकर लगाई न्याय की गुहार, जांच में जुटी पुलिस
प्रातःकाल एक्सप्रेस
PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज यमुनानगर घूरपुर थाना क्षेत्र के ग्रीन फील्ड एकेडमी के पीछे गौहानी में जमीन गाटा संख्या 276 में रकवा 0.068 में बैनामा विनोद कुमार पटेल पुत्र जगतम्बा प्रसाद निवासी भनौरी कराया था जिसमें जमीन मालिक विनोद कुमार पटेल अपनी जमीन पर ईंट और सरिया से पिलर और बाउंड्री वॉल बनवाया था जिसमें बीते दिनों रात में 26ध्06ध्26 को पीड़ित परिवार आरोप लगाया है कि दबंग भूमाफियाओं में निर्भय नयन सिंह पुत्र निर्गुण अमरेंद्र सिंह निवासी मझिगवां और लल्ला बाबू पटेल पुत्र पन्ना लाल व अन्य अज्ञात में आए पीड़ित परिवार का आरोप है कि रात के अंधेरे में 10 से 15 लोग आये और बाउंड्री वॉल और पिलर को गिरा दिया भद्दी -भद्दी गालियां दी और जान से मारने की धमकियां देते हुए चले गए जिसमें पीड़ित परिवार ने बताया कि मेरा लगभग चार लाख रुपए का नुकसान हुआ है जिसमें मैंने घूरपुर थाना में लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है और यहां के पुलिस प्रशासन और योगी सरकार से दबंग भूमाफियाओं से चार लाख रुपए का नुकसान भरपाई कराते हुए कठोर कार्रवाई की मांग किया है।







