Home उत्तर प्रदेश टीआई पवन पाण्डेय ने बैंक कर्मियों को यातायात के लिए किया जागरूक

टीआई पवन पाण्डेय ने बैंक कर्मियों को यातायात के लिए किया जागरूक

PRAYAGRAJ NEWS: टीआई पवन कुमार पाण्डेय ने आज सिविल लाइंस में आईसीआईसीआई प्रोडेन्टल लाइफ इंश्योरेंस ब्रांच में कार्यरत कर्मचारियों को यातायात संबंधित विषयों पर जागरूक किया। टीआई पवन कुमार पाण्डेय ने बैंक कर्मियों को बताया कि दुर्घटनाएं तब होती है जब लोग सडक पर चलते हुए यातायात नियमों को तोडते है ऐसे में सबसे जरूरी है कि प्रत्येक दशा में सडक पर चलते हुए यातायात नियम ना तोडे। टीआई पवन कुमार पाण्डेय ने बताया कि सडक पर रुकने से पहले, मुडने से पहले इंडिकेटर जरूर दें जिससे कि दुर्घटना ना होने पाये। उन्होंने बताया कि ओवर टेक करते समय सामने से आने वाले वाहनों की स्थिति जरूर देखे। टीआई पवन कुमार पाण्डेय ने बताया कि थकान में, नींद आने पर और आलस्य में गाडी ना चलाए क्योंकि इससे दुर्घटना की संभावनाएं बढ जाती है। इस दौरान बैंक कर्मियों ने अपनी समस्याओं का प्रश्न पूछकर समाधान किया।