के के मिश्रा -प्रात काल एक्सप्रेस
यमुनापार प्रयागराज। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरांव डा के बी सिंह ने बताया कि लू लगना एक ऐसी समस्या है जिसमें शरीर का तापमान अत्यधिक बढ़ जाताहै। आमतौर पर अत्यधिक समय तक तेज गर्मी कमजोरी लगने लगती है बहुत तेज सिर दर्द हो तो उल्टी दस्त होने लगे बेहोशी छाने लगे त्वचा का लाल गर्म और शुष्क होना पसीना ना आना मांसपेशियों में कमजोरी या ऐंठन यह सब हीट स्ट्रोक के लक्षण हैं। इससे बचने के लिए तेज धूप में बाहर निकलने से बचना चाहिए और पर्याप्त पानी की मात्रा शरीर में बनाए रखना चाहिए। अगर बहुत आवश्यक न हो तो तेज धूप में जाने से बचें। अति आवश्यक होने पर गमछा या छाता लेकर ही धूप में निकलें। घर से निकलते समय शरीर को हाइड्रेटेड रखें नींबू पानी आदि को अच्छे से पी कर निकलें और साथ में पानी की बोतल भी लेकर निकलें। जरा सी भी प्यास लगने पर तुरंत पानी पिएं। हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें जो गर्मी को अवशोषित करते हो। मौसमी फलों जैसे तरबूज खीरा संतरा आम का पना नींबू पानी नारियल पानी छाछ दही आदि का अधिक से अधिक उपयोग करें। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में प्याज और पुदीने का सेवन लू से बचने का बहुत अच्छा उपाय है। सुबह के नाश्ते में या लंच में कच्चा प्याज जरूर इस्तेमाल करना चाहिये।






