MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) शासन के आदेशक्रम में प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान 8.0 के तहत बुधवार को कटरा कोतवाली क्षेत्र के इमरती बाजार में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। अधिशाषी अधिकारी के निर्देश पर चली इस कार्रवाई में दुकानदारों के पास से प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की गई और नियमों का उल्लंघन करने पर 7200 रुपये का जुर्माना वसूला गया। टीम ने व्यापारियों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के नुकसान और उसके विकल्पों के बारे में भी जागरूक किया। इस दौरान कटरा कोतवाली के एसआई अजय अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। नगर पालिका से सीएसआई, डीपीएम और स्वच्छ भारत मिशन की टीम ने भी अभियान में सहयोग किया।







