मौके पर चालक वाहन छोड़कर फरार महिला का इलाज जारी
PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज जिले के घूरपुर थाना क्षेत्र के इरादतगंज बाजार स्थित नेशनल हाईवे-30 पर रविवार शाम करीब 7 बजे एक बेकाबू मिनीभार वाहन की टक्क……से वृद्ध महिला घायल
प्रयागराज के घूरपुर स्थित इरादतगंज बाजार में रविवार शाम 7 बजे नेशनल हाईवे 30 पर एक बेकाबू मिनिभार वाहन ने पैदल जा रही 60 वर्षीय महिला को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, उसके दोनों पैरों के ऊपरी हिस्से फट गए। घायल महिला की पहचान कांटी निवासी सुंदरी सोनकर (60 वर्ष), पत्नी स्व. सुरेश सोनकर के रूप में हुई है। वह सड़क किनारे से पैदल इरादतगंज बाजार की सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने जा रही थीं।दुर्घटना होते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाजार वासियों ने तुरंत घायल महिला को पास के एक निजीअस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को घटना की सूचना दी। दुर्घटना के बाद मिनिभार वाहन का चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।







