Home उत्तर प्रदेश सपा ने मनाई पूर्व मंत्री स्व0 रामरती बिन्द की पुण्यतिथि

सपा ने मनाई पूर्व मंत्री स्व0 रामरती बिन्द की पुण्यतिथि

MIRZAPUR NEWS: पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद स्व. रामरती बिन्द की प्रथम पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी द्वारा स्थानीय जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर श्रद्धांजलि गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में स्व. रामरती बिन्द  के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि कर्मठता, सादगी व ईमानदारी की मिसाल माने जाने वाले समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य, मिर्जापुर, भदोही के पूर्व सांसद तथा दो बार विधायक रहे प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री स्व. रामरती बिन्द को पूर्वांचल का गांधी कहा जाता था और पूरे प्रदेश में उनके लोकप्रियता की एक अलग ही पहचान थी। इस अवसर पर पार्टी के नव मनोनीत जिला सचिव महेश मौर्य का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए उम्मीद व्यक्त की गई कि उनके दायित्व ग्रहण से पार्टी को और मजबूती प्राप्त होगी तथा आने वाले समय में जिले की पांचों विधानसभा में जीत दर्ज करते  हुए प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। इस श्रद्धांजलि गोष्ठी में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष यादव, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव , भरत बिंद, रवि सोनकर, रामजी यादव, मनोज चौहान, राहुल यादव संदेश, संतोष बाल्मीकि, छविनाथ विश्वकर्मा, रवि यादव, दिव्यांशु यादव, वीरेन्द्र यादव, सुशील सिंह इत्यादि प्रमुख रूप से शामिल रहे।