मंत्री ने बूूथ मे समस्या सुनकर तत्काल समाधान के दिए निर्देश
NAINI/PRAYAGRAJ NEWS: सोमवार को नंद गोपाल गुप्ता “नन्दी” कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश ने नन्दन तालाब बूथ अध्यक्ष ओम शर्मा बूथ संख्या-328 के आवास पर पहुंचने पर बूथ के लोगों ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए पुष्पगुच्छ-अंगवस्त्रम पुष्पवर्षा कर स्वागत वंदन अभिनंदन होता रहा। कैबिनेट मंत्री ने उपस्थित लोगों की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनकर तत्काल अधिकारियों से फोन द्वारा बात का समाधान करते रहे इस अवसर पर बूथ मंत्री व पन्ना प्रमुख सरदार पतविन्दर सिंह, मंडल अध्यक्ष रतन दुबे, संतोष दिक्षित, पंकज शर्मा, शैलेंद्र, सचिन, पंकज तिवारी, बबिता शर्मा सहित कई अतिविशिष्ट सामाजिक गणमान्य लोग उपस्थित हुए।







