Home उत्तर प्रदेश ‘तेरा कीया मीठा लागै॥ हरि नामु पदार्थ नानक मांगै

‘तेरा कीया मीठा लागै॥ हरि नामु पदार्थ नानक मांगै

साहिब श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत को समर्पित “छबील” ए.डी.ए नैनी मे
PRAYAGRAJ NEWS: सिखो के पांचवे गुरु साहिब श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत को समर्पित “छबील” नैनी ए.डी.ए (नियर÷ गोल्डी मेडिकल स्टोर)के सामने टेंट लगाकर साधसंगत द्वारा बड़े प्यार,श्रद्धा,आस्था से आम जनमानस-राहगीरों को “चने व छबील” पिलाकर तृप्ति कर गुरु का नाम-जप-तप-ध्यान-सिमरन लगातार संगतो करती रही। सरदार पतविन्दर सिंह ने कहा कि साहिब श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत अतुलनीय है। मानवता के सच्चे सेवक,धर्म के रक्षक,शांत और गंभीर स्वभाव के स्वामी गुरु अर्जुन देव अपने युग के सर्वमान्य लोकनायक थे जो दिन-रात संगत की सेवा में लगे रहते थे।
सरदार सुरजीत सिंह ने कहा कि वाहेगुरु,वाहेगुरु के जाप से शहीदों के सरताज,शांति के पुंज,अहिंसा के महान पुजारी,ब्रह्मज्ञानी पांचवे गुरु साहिब श्री गुरु अर्जुन देव साहेब जी महाराज जी की शहादत को  कोटि-कोटि प्रणाम करते हैं। सर्वश्री सुरजीत सिंह,डॉ ए.के राय, नवीन केसरवानी,रुबल खनूजा,अवनित कौर,जसवीर सिंह सोढ़ी,अनुपम सिंह,कुलदीप सिंह,विनोद तिवारी,जगजीत सिंह गोल्डी,आनंद कपूर, सुनील साहनी, यशवंत मौर्य,सरदार पतविंदर सिंह, हरमनजी सिंह,लवी टंडन,परमिंदर सिंह बटी सहित कई अतिविशिष्ट स्वयंसेवक उपस्थित हुए।