Home उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में फिर चली तबादलों की लहर, आठ थाना प्रभारियों की...

पुलिस विभाग में फिर चली तबादलों की लहर, आठ थाना प्रभारियों की हुई अदला-बदली

MIRZAPUR NEWS: (तारिक अनवर)  जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षका अर्पणा रजत कौशिक ने पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत जिले के कई थाना प्रभारियों और निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। नए आदेश के अनुसार अजीत सिंह को विंध्याचल थाना प्रभारी, नीरज पाठक को कटरा कोतवाली प्रभारी तथा बैजनाथ सिंह को चील्ह थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं रविंद्र भूषण मौर्य को मड़िहान, बालमुकुंद मिश्रा को राजगढ़ और वेद प्रकाश पांडेय को लालगंज थाने की कमान सौंपी गई है. इसके अलावा राजेश राम को ड्रमंडगंज तथा जितेंद्र कुमार को संतनगर थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षका ने अवनीश राय को अपना जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) बनाया है, जबकि संजीव सिंह को न्यायालय सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षका की ओर से किए गए इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई तैनाती के बाद सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।