Home Blog ईद ए ग़दीर पर जश्न की महफ़िल के साथ शर्बत और मिष्ठान...

ईद ए ग़दीर पर जश्न की महफ़िल के साथ शर्बत और मिष्ठान का हुआ जगहां जगहां लंगर

PRAYAGRAJ NEWS: पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद ए मुस्तफा ने हज ए बैतुल्लाह से लौटने पर खुम के मैदान में पहले इमाम हज़रत अली इब्ने अबुतालिब को अपना जानशीन घोषित करने के उपरान्त लोगों को जमा कर कहा मनकुन्तो मौला फा हाज़ा अलीयुन मौला अर्थात जिसका मैं मौला उसके अली मौला।आज जिलहिज्जा की अट्ठारह को ईद ए ग़दीर के खुशनुमा अवसर पर दरियाबाद करैली रानी मण्डी बखशी बाज़ार चक जीरो रोड नखास कोहना दायरा शाह अजमल सब्जी मंडी करैला बाग़ सहित विभिन्न स्थानों पर जहां जश्न ए ग़दीर की महफ़िल आयोजित की गई वहीं घरों में मीठे पकवान बना कर लोगों को आमंत्रित किया गया और सभी ने मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद पेश की।करैली में अल्लामा जव्वादी ताबेसराह के आवास पर मौलाना जव्वादुल हैदर रिज़वी की सदारत और शफक़त अब्बास पाशा के संचालन में महफ़िल में मौलाना सैय्यद रज़ी हैदर रिज़वी ने ईद ए ग़दीर की फजीलत बयान कि तो शायर रिज़वान जव्वादी,जावेद रिज़वी करारवी,जव्वाद रिज़वी,तस्वीर हसन,डॉ क़मर आब्दी आदि ने अपने बेहतरीन कलाम से जम कर दाद ओ तहसीन बटोरी।जावेद रिज़वी करारवी ने पढ़ा बीनाई ख़त्म हो गई लेकिन न पढ़ सकें।ख़ुशखत बहुत थी जबकि इबारत ग़दीर की।इस मौक़े पर मक़सूद रिज़वी,हैदर अली,ज़ुलक़रनैन आब्दी,अक़ील रिज़वी,हुसैन रज़ा,काशान हैदर रिज़वी,बाक़र रज़ा, सैय्यद मोहम्मद अस्करी,नेयाज़ुल हसन,ज़रग़ाम हैदर आदि शामिल रहे।पूड़ी सब्ज़ी व हलवे की दावत ए आम रही वहीं लोगों को मिल्क बादाम का वितरण किया गया।मस्जिद क़ाज़ी साहब बख्शी बाज़ार में शाहरुख क़ाज़ी व मस्जिद के मोमनीन की ओर से नमाज़ के बाद आमाल मौलाना जव्वादुल हैदर रिज़वी की क़यादत में कराया गया केक काटा गया और सभी को दस्तरख्वान सजा कर बिरयानी खिलाई गई।
शर्बत मिठाई समोसा छोला चॉकलेट बिस्किट कोल्डड्रिंक की सबील लगाई गई
करैली अस्करी मार्केट,चक शिया जामा मस्जिद नखास कोहना सेंवई मण्डी दायरा शाह अजमल, दरियाबाद दरगाह हज़रत अब्बास व दरगाह मौला अली,मस्जिद बीबी खदीजा करैली,रानी मण्डी, बखशी बाज़ार आदि इलाक़ों में जगहां जगहां शर्बत मिठाई समोसा छोला चॉकलेट बिस्किट कोल्डड्रिंक का स्टाल लगा कर लोगों को वितरित किया गया।चक जामा मस्जिद के बाहर अरशद नक़वी सफी नक़वी तथा अन्य कई लोगों की तरफ से ठण्डा शर्बत आमजन व राहगीरों को पिलाया गया वहीं सेंवई मण्डी नखास कोहना मस्जिद के पास अख्तर अली नियाज़ी,रहमान अशरफ नियाज़ी,जावेद नियाज़ी,आसिफ रज़ा नियाज़ी,नियाज़ नियाज़ी आदि की ओर से दिन में राहगीरों को रुह अफ्ज़ा का ठण्डा शर्बत व शाम को समोसा वितरित किया गया।वहीं दायरा शाह अजमल में बाद नमाज़ जुमा शाहिद नियाज़ी अमन नियाज़ी साहिल नियाज़ी आदि द्वारा शर्बत का लंगर किया गया।