KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के नवीन मंडी गेट के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। फतेहपुर जनपद के किशनपुर थाना क्षेत्र के सीटलिहा गांव निवासी साहिल पुत्र हरिप्रसाद 24 वर्ष शुक्रवार को बाइक से अपनी ससुराल सैनी कोतवाली के निदुरा गांव जा रहा था , बाइक सवार जैसे ही सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के नवीन मंडी गेट के पास पहुंचा तभी दोपहर दो बजे के करीब अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।







