PRATAPGARH NEWS: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बाबागंज विकास खंड की मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार विजेता ग्राम पंचायत उतरार में पंचायत भवन एवं बाबा साहब स्मारक स्थल पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद यादव एवं ग्राम विकास अधिकारी संदीप कुमार की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान वार्ड सदस्य केश लाल मौर्य, अमित मौर्य, अनिल सरोज, अतीश शुक्ल, रामआसरे यादव, बाबा रामदयाल गौतम, बादल सरोज, विपिन यादव, संदीप यादव, प्रदीप यादव एवं जितेंद्र सरोज सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।







