BALRAMPUR NEWS: (कमाल खान) घटना का संक्षिप्त विवरण : आवेदक विवेक सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी ग्राम नसरतपुर, थाना बिरनू, जनपद गाजीपुर वर्तमान पता बीपीएस इंटर कालेज थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 10.09.2025 को एक डॉक्टर का नंबर खोज कर डायल किया तब फ्राडियर के ओटीपी मांगने पर आवेदक द्वारा ओटीपी बता दिया गया और 29272रु0 कट गए ।इस घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसकी शिकायत संख्या 23109250147571 है। शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्पडेस्क थाना रेहरा बाजार एवं संबंधित बैंक टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹29272/- की संपूर्ण धनराशि को तत्काल होल्ड कराया गया।
रुपया वापसी का विवरण: साइबर हेल्पडेस्क थाना रेहरा बाजार द्वारा शिकायत पर प्रकरण को संज्ञान में लेकर तत्काल तकनीकी जांच की गई। जांच के दौरान ठगी गई 29272/- की धनराशि को आरोपी के बैंक खाते में होल्ड करायी गई थी अग्रिम कार्यवाई कर माननीय न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त कर संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित किया गया। समस्त विधिक औपचारिकताएं पूर्ण किए जाने के उपरांत ₹29272/- की धनराशि सफलतापूर्वक पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई, धनराशि वापस पाकर पीड़ित ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना कर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
बलरामपुर पुलिस की आमजन से अपील: जनपदीय पुलिस सभी आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, जिससे समय रहते खोई/ठगी गई धनराशि वापस कराई जा सके।







