KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के टांडा गांव का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहा एक नाच गाने का काम करने वाले युवक को उसी के तीन किन्नर दोस्त साथ लेकर गए और पांच दिन बाद घर के बाहर गंभीर हालत में घर के बाहर फेंक कर भाग गए,आरोप है कि तीनों किन्नर दोस्तों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और उसका ऑपरेशन कराकर उसे भी किन्नर बना दिया।पीड़ित युवक के पिता ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस से करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के टांडा गांव निवासी जगेशर ने बृहस्पतिवार को सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका 17 साल का बेटा सुमित नाच गाना का काम करता है, पीड़ित का आरोप है कि गांव के दोस्त बीरेंद्र सिंह उर्फ बेबी किन्नर,महेंद्र कुमार उर्फ रोशनी किन्नर कड़ा धाम और दिनेश उर्फ मुस्कान किन्नर सुल्तानपुर घोष फतेहपुर 27 मई को सुमित को साथ में काम के लिए लेकर गए थे और पांच दिन बाद 31 मई को गंभीर हालत में घर के बाहर फेंक कर भाग गए।इस बीच उन लोगो ने सुमित का ऑपरेशन कराकर उसे भी किन्नर बना दिया।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस सम्बन्ध में एएसपी अमिता सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ऐसा एक मामला सामने आया है जिसमें एक युवक को कुछ किन्नर ले गए थे और नशीला पदार्थ पिलाकर उसका आपरेशन करवा दिया और उसे भी किन्नर बना दिया है,मामले की जांच की जा रही है,जो भी तथ्य सामने आयेंगे आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।





