Home उत्तर प्रदेश रामबाग में घर के अंदर किराएदार का शव मिलने से फैली सनसनी

रामबाग में घर के अंदर किराएदार का शव मिलने से फैली सनसनी

MIRZAPUR NEWS: (तारिक अनवर) थाना शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामबाग में एक मकान के अंदर अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान राकेश पटेल (50 वर्ष) निवासी मऊगंज, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही थाना शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। जानकारी के मुताबिक, राकेश पटेल पिछले लगभग 30 वर्षों से न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में जनरेटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। वह रामबाग पेट्रोल पंप के पास ओमप्रकाश यादव के मकान में परिवार सहित किराए पर रहते थे। घटना की जानकारी मिलते ही शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा, अस्पताल चौकी इंचार्ज विनय कुमार दूबे तथा कांस्टेबल गोविंद चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।