Home उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री द्वारा हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा के मेधावियों को पुरस्कृत व सम्मानित कार्यक्रम...

मुख्यमंत्री द्वारा हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा के मेधावियों को पुरस्कृत व सम्मानित कार्यक्रम का जनपद में हुआ सजीव प्रसारण’

’प्रदेश व जनपद के टॉप टेन सूची में आने वाले हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट के मेधावियों को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायकगण, डीएम, सीडीओ द्वारा किया गया सम्मानित’

BHADOHI NEWS: उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित वर्ष-2026 में हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा में टॉप करने वाले मेधावी छात्रध्छात्राओं का लखनऊ में  मुख्यमंत्री  द्वारा धनराशि चेक, मेडल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में सजीव प्रसारण  जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, विधायक औराई दीनानाथ भाष्कर, विधायक ज्ञानपुर विपुल दूबे,  भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिलाधिकारी शैलेष, मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविन्द शुक्ल की उपस्थिति में एवं उपर्युक्त द्वारा जनपद के मेधावी छात्रध्छात्राओं को भी पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि जनपद भदोही से राज्य स्तरीय मेरिट सूची में हाईस्कूल की परीक्षा में 10वीं स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा अनु मौर्या को लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा 01 लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र, मेडल से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में जनपद में हाईस्कूल की परीक्षा में जनपद की अनु मौर्या, अन्नू, आस्था, आरव कुमार, कलश पाण्डेय, निहाल सिंह, शिवाशी यादव, अनुराग यादव, सुनीता देवी विश्वकर्मा, यशी एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा में जनपद की टॉप टेन मेरिट सूची में आने वाले मेधावी छात्रों, सौरभ साहू, अर्पिता यादव, धरणीधर मिश्रा, विनम्र पंडित, अंकुश कुमार चैबे, स्वप्रिल तिवारी, आंचल, लाली यादव, नितेश गुप्ता, अंकिता, हिमांशी तिवारी को उपर्युक्त द्वारा जनपद के मेधावी छात्रध्छात्राओं को 21 हजार का चेक, प्रशस्ति पत्र, मेडल, प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। जिला अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी ने कहा कि मेधावी छात्रों का हौसला आफजाही करते हुए कहा कि आप लोग लगन व ईमानदारी के साथ पढ़ते हुए देश दुनिया में जनपद भदोही का नाम आगे बढ़ावे, औराई दीनानाथ भाष्कर ने कहा कि ये मेधावी छात्रध्छात्रा जनपद के रत्न है। यही देश के भविष्य है, आने वाले दिनों में यदि मेधावी छात्र देश के विकास में अपना योगदान देगे।  ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे ने छात्रों की मेधा का सम्मान करते हुए कहा कि प्रदेश व केन्द्र सरकार मेहनती छात्रों के साथ सदैव खड़ी है। आप सभी ओग बढ़े और सरकारी शिक्षण संस्थानों में शिक्षा ग्रहण करें। देश दुनिया की तरक्की में अपना योगदान दें। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने भी छात्रों को प्रेरित व प्रोत्साहित किया। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने मेधावी छात्रध्छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा कि आज आपके कारण विद्यालय व आपके माता पिता परिवार का सम्मान प्राप्त हो रहा है। इसी तरह से मेहनत व लगन के साथ पढ़ते हुए आगे बढ़े और समाज को अपना योगदान दे। मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविन्द शुक्ल ने बताया कि मेहनत करने वाले छात्रों की कभी हार नही होती है। छात्र लगन व धैर्य के साथ मेहनत करें। आपको निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि साल भर शिक्षकों के अध्यापन प्रगति व बोर्ड परीक्षाओं का सफलता पूर्वक सम्पादन हुआ। जिससे अनुकूल वातावरण में छात्रध्छात्राओं ने प्रदेश व जनपद की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किये। उन्होंने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें प्रगति पथ पर आगे बढ़ने के लिए शुभाशीश दिया। इस अवसर पर मेधावी छात्रों के स्कूलों के प्रधानाचार्यध्प्रभारी, अभिभावकगण, शिक्षक, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के स्टॉफ आदि उपस्थित रहे।