Home उत्तर प्रदेश जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक ने ज्ञानपुर जेल का किया निरीक्षणरूबंदियों को मिल रही सुविधाओं...

जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक ने ज्ञानपुर जेल का किया निरीक्षणरूबंदियों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया, समय पर सुविधा देने के निर्देश’

BHADOHI NEWS: जिलाधिकारी शैलेष कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने संयुक्त रूप से ज्ञानपुर स्थित जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने जेल में बंद कैदियों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। जेल अधीक्षक को सभी आवश्यक सुविधाएं बंदियों को समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने रसोई घर, खाद्यान्न स्टोर, महिला बैरक, पुरुष बैरक और किशोर बैरक का दौरा किया। उन्होंने जेल परिसर में संचालित डिस्पेंसरी का भी निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध दवाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से महिला बैरक में जाकर बंदियों से बातचीत की। उन्होंने जेल प्रशासन द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और सुनिश्चित करने को कहा कि सभी सरकारी सुविधाएं उन्हें समय पर मिलती रहें।अधिकारियों ने पेयजल व्यवस्था, शौचालयों और साफ-सफाई का भी गहन निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने मुलाकाती पंजिका का अवलोकन कर रिकॉर्ड की जांच की। इस दौरान कारागार अधीक्षक ने अधिकारियों को पूरे कारागार का अवलोकन कराया।