Home उत्तर प्रदेश घर से निकली युवती लापता, हरदोई के एक युवक पर मुकदमा

घर से निकली युवती लापता, हरदोई के एक युवक पर मुकदमा

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे की रहने वाली एक युवती दो दिन पहले घर से बिना बताए कही चली गई, युवती के भाई ने खोजबीन के बाद हरदोई के एक युवक पर बहन को भगा ले जाने का आरोप लगाया है, पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे के रहने वाले एक व्यक्ति ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 20 वर्षीय बहन गुरुवार की दोपहर तीन बजे के करीब घर से सामान लेने गई थी जिसके बाद घर वापस नहीं लौटी तो काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला, पीड़ित ने कस्बे में कुकिंग का काम कर रहे हरदोई के एक युवक पर बहन को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है, पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस ने हरदोई निवासी रोहित गुप्ता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।