Home उत्तर प्रदेश पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण: पुलिस कैंटीन और आवासों...

पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण: पुलिस कैंटीन और आवासों की व्यवस्थाएं जांचीं

BHADOHI NEWS: भदोही जनपद में पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और पुलिस लाइन परिसर की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस लाइन, सरपतहा स्थित पुलिस कैंटीन और पुलिस आवासों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने कैंटीन में उपलब्ध सुविधाओं, खाद्य एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता, स्वच्छता व्यवस्था और पुलिस आवासों की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। पाए गए कमियों और त्रुटियों के संबंध में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्हें इन समस्याओं के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के लिए सुविधाओं को बेहतर बनाने, स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने तथा परिसर की नियमित निगरानी एवं रखरखाव पर विशेष जोर दिया। इस निरीक्षण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।