Home उत्तर प्रदेश नपाध्यक्ष ने दक्षिणी सबरी वार्ड में सीसी सड़क का किया लोकार्पण

नपाध्यक्ष ने दक्षिणी सबरी वार्ड में सीसी सड़क का किया लोकार्पण

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता)  नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने नगर के दक्षिणी सबरी वार्ड में नवनिर्मित सीसी सड़क का विधिवत पूजन अर्चन के बाद लोकार्पण किया।इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा कि दक्षिणी सबरी वार्ड के बाबा मढ़ई में जनता के डिमांड पर पंद्रहवें वित्त से सीसी सड़क का निर्माण कर वार्डवासियो को समर्पित किया गया है।नगर के कई वार्डों में तेजी के साथ सीसी सड़कों निर्माण और इंटरलॉकिंग का कार्य हो रहा है और कई वार्डों में इंटरलॉकिंग और सीसी सड़क बनवा के जनता को समर्पित किया गया है।धीरे धीरे इन विकास कार्यों से नगर की तस्वीर बदल रही है और कई जगह पर कार्य प्रगति है,जल्द ही नगर की सड़के सही होंगी और एक अच्छी तस्वीर सामने होगी। इस मौके पर वार्ड के सभासद रामसिंह यादव, विनोद चौधरी,आशीष सुदर्शन,शिवम श्रीवास्तव सहित अन्य वार्डवासी मौजूद रहे।