Home उत्तर प्रदेश दुर्घटना में अधेड़ की मौत, कोहराम

दुर्घटना में अधेड़ की मौत, कोहराम

PRATAPGARH NEWS: पड़ोसी जिले में सड़क दुर्घटना में गुरूवार की सुबह अधेड़ की मौत होने से यहां परिजनों में कोहराम मच गया। लालगंज कोतवाली के भटनी निवासी कल्लू माली 52 बाइक से सलोन गये थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे सलोन कोतवाली के गोपालपुर अनंतपुर चौराहे पर बेकाबू टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दिया। दुर्घटना में भटनी निवासी कल्लू तथा सलोन कोतवाली के नूरूददीनपुर निवासी मंजीत यादव 38 व लालगंज कोतवाली के बहादुरपुर निवासी रामप्यारे 40 गंभीर रूप से चुटहिल हो गये। घायलों को इलाज के लिए रायबरेली एम्स पहुंचाया गया। एम्स पहुंचने पर घायल कल्लू माली की मौत हो गयी। कल्लू की मौत की जानकारी घर पहुंची तब यहां परिजनों में कोहराम मच गया।