KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के निजाममई गांव में आम के बाग की रखवाली कर रहे व्यक्ति के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के निजाममई गांव निवासी मालती देवी पत्नी मुंशीलाल सोनकर ने कड़ा धाम पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पति मुंशीलाल गांव के पास आम की बाग की रखवाली करते हैं, पीड़िता के मुताबिक 24 मई की रात 11 बजे के करीब कुछ लोग बाग में घुस गए और आम तोड़ने लगे , मालती देवी का आरोप है कि इस बात का विरोध करने पर विपक्षी उसके पति मुंशीलाल के साथ मारपीट कर मरणासन्न अवस्था में छोड़कर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। शोर शराबा सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने मुंशीलाल को इलाज के लिए सीएचसी कड़ा में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर कड़ा धाम पुलिस ने अवधेश सरोज , बिंदा व रामेश्वर सहित अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







