सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित है संगठन: पवनेश
चित्र
PRATAPGARH NEWS: समाज के हर समर्थ लोगों को सदैव गरीबों की सेवा सहायता को आगे आना चाहिए। गरीबों की सेवा सहायता ही ईश्वर की सच्ची पूजा है। यह बातें मानिकपुर के शाहाबाद गंगा घाट पर मंगलवार की शाम गंगा दशहरा पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ तहसील इकाई कुंडा के द्वारा आयोजित गंगा पूजन, दीपदान, पत्रकार सम्मान समारोह में गरीब एवं विधवा महिलाओं को साड़ी वितरित करते हुए मुख्य अतिथि समाजसेवी नरेन्द्र प्रताप सिंह ने कही। उन्होंने कहा यदि समाज के सभी सामर्थ्यवान गरीबो की मदद को आगे आएं तो समाज में कोई भी शोषित बंचित नहीं रहेगा। समारोह की अध्यक्षता कर रहे भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पवनेश उपाध्याय ने कहा संगठन का प्रत्येक सदस्य हमारे लिए महत्वपूर्ण है। संगठन का हर सदस्य और पदाधिकारी ही संगठन की रीढ़ है। संगठन सभी क्षेत्रों में अपने कार्य और सेवा से अपनी पहचान राष्ट्रीय क्षितिज पर ही नहीं विश्व के कई देशों में अपनी पहचान बना चुका है। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ सामाजिक सरोकारों के लिए सदैव समर्पित रहता है। कुंडा इकाई ने पूरे देश में अपने कार्यों से अलग पहचान स्थापित किया है।प्रदेश महासचिव अजय पाण्डेय ने पत्रकारों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ केवल पत्रकारों का ही नहीं साहित्य कारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विद्वानों, कलमकारों, कलाकारों का भी साझा मंच है जो समय-समय पर पूरे देश में सामाजिक कार्यक्रमों को आयोजित कर समाज को नई दिशा देता है। कार्यक्रम के संयोजक और संगठन के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव मथुरा प्रसाद धुरिया ने संगठन के विस्तार और मजबूती के साथियों को आगे बढ़कर कार्य करने को प्रेरित किया। अपनी और संगठन की गरिमा को उच्च मापदंडों पर स्थापित करने को पीत पत्रकारिता से बचने तथा निष्पक्ष और जनहित में लेखनी चलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के आयोजक राम भरोस मिश्रा ने अतिथियों, पत्रकारों, पूर्व शिक्षकों, कार्यकताओं को अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और मेडल देकर सम्मानित किया। इसके पहले गंगा दशहरा के पावन पर्व पर अतिथियों ने विधि विधान से गंगा मैया का पूजन, आरती और दीपदान करने जन कल्याण की कामना किया। इस मौके पर चेयरमैन पति अशोक जायसवाल,डा विजय यादव, विजय अग्रहरि,अब्दुल हाशिम, देवेन्द्र नारायण उर्फ राकेश मिश्रा, अरूण राय राकेश तिवारी , पन्नालाल गुप्ता, शिवराम गिरि तहसील अध्यक्ष गौरव मिश्रा, शास्वत शुक्ला राज अरुण कुमार तिवारी,रवि मोदनवाल, प्रवीण कुमार मिश्रा, महेश धुरिया, बबलू सरोज, धीरज धुरिया, उमाशंकर, सुशील पटेल,सक्षम मौर्या, शिव शंकर मौर्य,बी एल मिश्रा, राम आसरे पाण्डेय,सतीश मौर्या, रावेन्द्र कुमार, रविकांत, डा राजीव शुक्ला (राजू), नितिन मिश्रा, ,राजकुमार दूबे,पोपी शर्मा, चन्द्र भाल मिश्रा,राम महन्त मौर्य आदि बड़ी तादाद में समाज के लोग मौजूद रहे।







