Home उत्तर प्रदेश इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी फतेहपुर की नई कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी फतेहपुर की नई कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न

डॉ अनुराग श्रीवास्तव की टीम को प्रचंड जीत

286 मतों के साथ पूरी टीम विजयी, सरदार वल्लभभाई पटेल प्रेक्षागृह में पारदर्शिता के साथ हुआ चुनाव
FATEHPUR NEWS: इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी फतेहपुर की कार्यकारिणी का चुनाव मंगलवार को सरदार वल्लभभाई पटेल प्रेक्षागृह में पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश के उपसभापति अमरनाथ मिश्र की देखरेख एवं चुनाव अधिकारी अपर उपजिलाधिकारी दुर्गेश यादव के पर्यवेक्षण में संपन्न कराई गई। चुनाव में डॉ अनुराग श्रीवास्तव की पूरी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 286 मत प्राप्त कर प्रचंड जीत दर्ज की, जबकि प्रतिद्वंदी गुरमीत सिंह की टीम को 78 मत मिले। मतगणना पूर्ण होने के बाद नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की घोषणा की गई। नवगठित कार्यकारिणी में डॉ अनुराग श्रीवास्तव को चेयरमैन, डॉ विवेक श्रीवास्तव को वाइस चेयरमैन, श्रीमती मोहन ज्योति को कोषाध्यक्ष तथा अजीत सिंह को सचिव चुना गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में स्मिता सिंह, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार श्रीवास्तव, शैलेंद्र अग्निहोत्री, प्रवीण अवस्थी एवं चैतन्य कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनाव परिणाम घोषित होने के पश्चात उपसभापति अमरनाथ मिश्र ने नवगठित कार्यकारिणी को सेवा एवं मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के बेहतर संचालन और जनसेवा की उम्मीद जताई। वहीं चुनाव में विजय के बाद सोशल मीडिया पर समर्थकों द्वारा डॉ अनुराग श्रीवास्तव एवं उनकी टीम को लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।