VARANASI NEWS: गेल (इंडिया) लिमिटेड ने वाराणसी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन परियोजना के तहत स्वच्छ, सुरक्षित एवं किफायती ऊर्जा के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। महमूरगंज क्षेत्र स्थित होटल ष्अर्जुना मैनरष् में पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति सफलतापूर्वक प्रारंभ कर दी गई है, जो वाणिज्यिक एवं आतिथ्य क्षेत्र को हरित ऊर्जा से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण कदम है। गेल ने बताया कि, इस परियोजना का निष्पादन प्रोजेक्ट्स टीम द्वारा किया गया। टीम का नेतृत्व नवाजिश अली अंसारी, (उप महाप्रबंधक) कर रहे हैं। वहीं, वाराणसी सीजीडी परियोजना का समग्र संचालन सुशील कुमार, महाप्रबंधक (जी.एम) के निर्देशन में किया जा रहा है। इस अवसर पर सुशील कुमार ने बताया कि, होटल ष्अर्जुना मैनरष्, जो बड़ी संख्या में अतिथियों को सेवाएं प्रदान करता है, पहले अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए प्रति माह लगभग 30 एलपीजी सिलेंडरों पर निर्भर था। पीएनजी कनेक्शन मिलने से अब गैस की निर्बाध, सुरक्षित एवं नियमित आपूर्ति सुनिश्चित हो गई है, जिससे संचालन अधिक सुगम और कुशल हो गया है। साथ ही, पूर्व में उपयोग होने वाले एलपीजी सिलेंडर अब अन्य क्षेत्रों में उपयोग के लिए उपलब्ध हो सकेंगे, जिससे अधिक उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। अंत में, गेल (इंडिया) लिमिटेड सभी उपभोक्ताओं से अपील करता है कि वे पीएनजी कनेक्शन अपनाकर आधुनिक, सुरक्षित एवं सुविधाजनक ऊर्जा प्रणाली का लाभ उठाएं।







