Home उत्तर प्रदेश ग्राम खाखादेई में बहू-बेटी सम्मेलन का हुआ आयोजन

ग्राम खाखादेई में बहू-बेटी सम्मेलन का हुआ आयोजन

BALRAMPUR NEWS: (कमाल खान) रविवार को थाना पचपेड़वा जनपद  बलरामपुर द्वारा मिशन शक्ति के 5.0 द्वितीय चरण के शुभारंभ के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विकास कुमार जनपद बलरामपुर के निर्देशन में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी महोदय श्री  जितेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण मे व  थाना प्रभारी निरीक्षक श्री ओम प्रकाश चौहान के नेतृत्व मे मिशन शक्ति  प्रभारी उप निरीक्षक श्री नागेन्द्र चौबे व महिला आरक्षी कोमल अवस्थी, और महिला आरक्षी प्रीति शर्मा ,आरक्षी अंशू कुशवाहा,  आरक्षी दीपक सोनी के द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत ग्राम खाखादेई थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर में  बहू बेटी सम्मेलन में महिलाओं ,बालिकाओं को दहेज, बाल विवाह न करने के लिए जागरूक किया गया तथा बाल विवाह कानूनी अपराध है इसके बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम के बारे में  बताया गया तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाएं जैसे *मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना ,वृद्धा पेंशन योजना ,विधवा पेंशन योजना,  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, इत्यादि* के  बारे मे जानकारी प्रदान की गई*तथा उन्हें सरकार द्वारा चलाए जा रहे सभी विभिन्न विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे वूमेन पावर लाइन 1090,  एंबुलेंस सेवा 108, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, गर्भवती महिलाओं के लिए102, साइबर हेल्प लाइन 1930,मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 , चाइल्ड हेल्पलाइन लाइन 1098 आदि के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई व पंपलेट वितरित किया गया।उनकी समस्याएं पूछी गई किसी ने कोई समस्या नहीं बताई।साथ ही सभी को कानून के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया hh गया तथा थाना स्थानीय पर गठित मिशन शक्ति केंद्र व महिला साइबर सेल के बारे में बताया गया।