KAUSHAMBI NEWS: गंगा दशहरा के पावन अवसर पर नगर पंचायत दारानगर के फसइया पर में पत्रकार शेषधर तिवारी द्वारा श्रद्धालुओं, राहगीरों एवं स्थानीय लोगों के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत ग्रहण कर राहत महसूस की।कार्यक्रम के दौरान आने-जाने वाले राहगीरों, युवाओं और बुजुर्गों को ठंडा शरबत पिलाया गया। इस अवसर पर पत्रकार शेषधर तिवारी ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। गंगा दशहरा जैसे पावन पर्व पर लोगों की सेवा करने से समाज में भाईचारा, सहयोग और मानवता का संदेश फैलता है।उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में राहगीरों को ठंडा पेय उपलब्ध कराना एक छोटी लेकिन महत्वपूर्ण सेवा है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और युवाओं को भी सेवा कार्यों के लिए प्रेरणा मिलती है।इस दौरान शुभम तिवारी, अन्नू, शनि यादव सहित अन्य सहयोगी मौजूद रहे और सभी ने मिलकर शरबत वितरण कार्यक्रम को सफल बनाया। पूरे आयोजन के दौरान लोगों में उत्साह का माहौल बना रहा।







